फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल-सब्जी मंडी बनी जाम का अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
फल-सब्जी मंडी बनी जाम का अड्डा
विज्ञापन

किठौर। शाहजहांपुर में फल, सब्जी मंडी मैन रोड पर होने के कारण आम के सीजन में कई घंटे मेरठ गढ़ मार्ग पर जाम लगने के कारण यात्रियों का बुरा हाल रहता है। कई वर्षों से मंडी स्थल अलग बनाने के लिए पैसा भी आ चुका है लेकिन जगह नहीं मिलने के कारण कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। रविवार को लगे जाम में पुलिस के पसीने छूटते नजर आए। लोगों को 10 मिनट का रास्ता पार करने में घंटों लग गए।
विज्ञापन

कस्बा शाहजहांपुर में आम के सीजन में मेरठ गढ़ मार्ग पर जाम लगने का यह सिलसिला कई दशक से चलता आ रहा है। रविवार को दोपहर 2 बजे से जाम लगना शुरू हुआ तो वाहनों की लंबी कतारें गढ़ रोड पर लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया, लेकिन जाम लगने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की माने तो अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों की मांग पर सपा शासन काल में मंडी स्थल बनाने के लिए पैसा भी मंडी समिति को दिया गया था। लेकिन कभी जमीन तो कभी जमीन के मालिकाना हक तो कभी सर्किल रेट को लेकर संशय की स्थिति बन गई। जिससे आज तक यह योजना अधर में पड़ी है। ग्रामीणों ने आम से सीजन में जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की मांग की है। जिससे मंडी स्थल पर ही मौजूद रहकर जाम पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें