फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के निकट शिवशक्तिनगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में रविवार सायं सैनी समाज की पंचायत हुई। इसमें वीरेंद्र सिंह सैनी क ेदूसरे पक्ष से चल रहे हैं मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर अभद्रता की तथा जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं समाज से निकालने की भी चेतावनी दी। वहीं, पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला छावनी निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह सैनी पुत्र मूलचंद सैनी ने बताया कि उसका दूसरे पक्ष से पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष द्वारा 13 मार्च 2019 को उसके घर पर हमला किया गया था। उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमें रामपाल, राहुल, दीपक, सुमित, अरुण, पप्पू, काली व गौरव आदि शामिल हैं। जिसमें पुलिस ने इस मामले में अभी तक राहुल एवं गौरव को ही जेल भेजा जबकि आठ आरोपी खुले घूम रहे हैं। वीरेंद्र सैनी ने बताया कि रविवार अपराह्न करीब साढे़ तीन बजे उसके पास दो युवक आए। उन्होंने उसे शिवशक्तिनगर स्थित मंदिर परिसर में आहूत पंचायत में चलने का आग्रह किया। उन्होंने यह नहीं बताया कि पंचायत किस मामले को लेकर आहूत की जा रही है। वह पंचायत में पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने उस पर दर्ज मुकदमे में फैसला करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसके द्वारा फैसला नहीं करने पर उससे गालीगलौज की एवं मारपीट तक नौबत आ गई। इस दौरान विक्की सैनी व सैनी समाज के अन्य लोगों ने बीच बचाव कराया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि जिन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था वे भी पंचायत में शामिल थे। फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ समाज से बाहर निकालने की भी चेतावनी दी। हालांकि पंचायत हंगामे के चलते बेनतीजा रही। पंच कोई निर्णय नहीं ले सके। पंचायत में मलखान सिंह सैनी एडवोकेट, महेंद्र सैनी, विक्की सैनी आदि भी मौजूद रहे। वहीं, वीरेंद्र सैनी ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

वर्जन
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर मिलती है, तो अभियोग पंजीकृत कर मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। धर्मेंद्र सिंह राठौर, थानाध्यक्ष सरधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें