फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरे भाई पर हमला किया तो लाशें बिछा दूंगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मेरे भाई पर हमला किया तो लाशें बिछा दूंगा’
विज्ञापन


मेरठ। लिसाड़ीगेट में गैंगवार का अंदेशा गहरा रहा है। दो साल से जेल में बंद एक युवक को कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसके बाद जेल में बंद युवक के नाम से एक पत्र पहुंचा। इसमें कहा गया कि यदि मेरे भाई को कुछ हुआ तो लाशें बिछा दूंगा। पत्र मिलने के तीन घंटे बाद ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई।
समर गार्डन निवासी फरमान पर कई केस दर्ज हैं। दो साल से फरमान जेल में है। फरमान के मुकदमे में इमरान उर्फ तकती पैरवी कर रहा है। इमरान का आरोप है कि सारिक गैंग के लोग उसे परेशान करते हुए कहते हैं कि अपना घर बेचकर चला जा। नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा। कुछ दिन पहले इमरान ने जेल में बंद अपने भाई फरमान को यह बात बताई थी। शनिवार को इमरान के घर पत्र पहुंचा, जिससे माना जा रहा है कि यह पत्र जेल में बंद फरमान के नाम से भेजा गया है। पत्र में लिखा है कि यदि मेरे भाई इमरान को कुछ हुआ तो एक-एक की लाश बिछा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शाम करीब सात बजे इमरान अपने परिवार के साथ था। तभी आरोपी पक्ष के लोग पहुंचे और इमरान व उसके परिजनों से मारपीट व अभद्रता की गई। हमलावरों ने पिस्टल से आठ-दस राउंड फायरिंग कर दी। धमकी देते हुए कहा कि जेल में बंद अपराधी के नाम से फर्जी पत्र से हमें धमका रहा है। फायरिंग की सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित इमरान ने सारिक गैंग के छह युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि एक पत्र में कुछ नाम लिखे हैं। यह पत्र जेल से आया है कि किसी ने साजिश से फेंका है, इसकी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें