फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अतिक्र्रमण के खिलाफ अभियान चलाया
विज्ञापन

मवाना। पुलिस ने शाम के समय नगर में मुख्य मार्ग पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सड़क पर ठेली खड़ी कर अतिक्रमण करने तथा सड़क पर सामान लगाने वाले 25 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। यदि आगे फिर यही स्थिति पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी है।
उल्लेखनीय है कि लगातार अस्थायी अतिक्रमण की शिकायत आला अधिकारियों से की जा रही थी। क्योंकि मुख्य मार्ग पर जाम का मुख्य कारण अस्थायी अतिक्रमण तथा सड़कों पर खडे़ वाहन हैं। जिससे प्रतिदिन मुख्य मार्ग पर जाम लगता है। आज थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद पुलिस फोर्स लेकर शाम के समय सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने सड़कों पर खड़ी ठेली तथा वाहनों को हटवाया। वहीं सड़क पर सामान लगाने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी। साथ ही ऐसे 25 दुकानदारों तथा ठेली वालों को जिन्होंने अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है तथा उससे जाम के हालात पैदा होते हैं। उनको नोटिस जारी किया। थाना प्रभारी ने दुकानदारों तथा ठेली वालों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसा मिलता है तो और भी अधिक कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम ठेली पर लगा जेनरेटर जब्त कर थाने ले आई। प्राइवेट बस सड़क पर खड़ी कर सवारी बैठाने पर चालान काटा गया। वहीं, सड़क पर खड़ी दो कारों तथा पांच बाइकों का भी चालान काटा गया। आज इस कार्रवाई से मुख्य मार्ग पर हड़कंप मचा रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें