फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सर्वेक्षण का 67 प्रतिशत कार्य हुआ पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना क्षेत्र में 104 गांव में हो चुका गन्ना सर्वे
विज्ञापन

मवाना। मवाना जोन में गन्ना सर्वे का कार्य तेजी से चलने की बात अधिकारी कह रहे हैं। समिति व मिल के कर्मचारियों ने 202 गांव में से 104 गांव में 67 प्रतिशत गन्ना सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया है । शनिवार को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने निलोहा गांव में किसानों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक शौबीर सिंह ने बताया कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। 30 जून तक गन्ना सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करना है। उन्होंने बताया मवाना जोन में 202 गांव में से 104 गांव में करीब 67 प्रतिशत सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। जिसका क्षेत्रफल 29027 हेक्टेयर है। बताया शनिवार को निलोहा गांव में गन्ना किसानों के साथ हुई बैठक में समस्याएं सुनीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें