फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद की समय 10 दिन और बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद की समय 10 दिन और बढ़ी
विज्ञापन

खरखौदा। बाजार में गेहूं मूल्य अधिक होने पर किसान केंद्र पर नहीं पहुंचा रहा है। जबकि पिछले वर्षों में लक्ष्य से अधिक गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीदा जाता रहा है। इस साल लक्ष्य भी पूरा नहीं होने के चलते तिथि दस दिन और बढ़ाते हुए 25 जून कर दी गई है।
खरखौदा क्षेत्र में खोले गए चार क्रय केंद्रों में एक भी अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर सका है। जहां हर साल गेहूं क्रय केंद्र लक्ष्य से ज्यादा खरीददारी करते थे वहीं इस बार लक्ष्य को भी नहीं छू सके हैं। जिसके चलते 15 जून को बंद होने वाले क्रय केंद्रों की सीमा दस दिन और बढ़ाते हुए 25 जून कर दी गई है। किसानों की माने तो क्रय केंद्र से अधिक बाजार में गेहूं का भाव मिल रहा है। पिछले दिनों क्रय केंद्रों पर निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने केंद्रों का लक्ष्य पूरा न होने कारण केंद्र इंचार्ज द्वारा लोगों से संपर्क न साधने की बात कही थी। खरखौदा क्रय केंद्र का लक्ष्य 10 हजार क्विंटल था लेकिन 15 जून तक केवल 9585 क्विंटल, बिजौली में छह हजार के लक्ष्य में केवल 5083 क्विंटल, कैली में तीन हजार में से 2589 क्विंटल और लोहियानगर में 15 हजार क्विंटल में से 5508 क्विंटल की ही खरीद की जा सकी। लक्ष्य पूरा नहीं हो पाने के कारण दस दिन और बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

केंद्रों पर नहीं पहुंच रहा किसान
क्षेत्र में गेहूं की फसल अप्रैल व मई माह के दूसरे सप्ताह तक तैयार हो जाती है। करीब एक माह होने को है। केंद्रों पर जो गेहूं पहुंचना था वह लगभग पहुंच चुका है। अब पिछले दस दिन से किसी भी केंद्र पर गेहूं नहीं पहुंच पा रहा है। केंद्रों पर कोई काम न होने के कारण लेेबर भी चली गई है।
विज्ञापन

सरकार ने दस दिन बढ़ाई सीमा
प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद के लियेेेे दस दिन की समय सीमा और बढ़ा दी गयी है। किसानों से संपर्क किया जा रहा है। हो सकता है दस दिनों में और गेहूं क्रय केंद्र तक पहुंचे।--- सतेंद्र सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें