फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहकमपुर में तीन फैक्टरियों में भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहकमपुर में तीन फैक्टरियों में भीषण आग
विज्ञापन


मेरठ। मोहकमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे पेस्टीसाइड फैक्टरी समेत तीन फैक्टरियों में भीषण आग लग गई। केमिकल से भरे ड्रम धमाके के साथ फटे तो हड़कंप मच गया। तीन जिलों की दमकल की 10 गाड़ियों ने करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली चुंगी निवासी विजय गुप्ता की मोहकमपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन में पैरामाउंट पेस्टीसाइड लिमिटेड के नाम से फैक्टरी है। फैक्ट्री में कीटनाशक दवाएं तैयार की जाती हैं। तड़के करीब 3:30 बजे पेस्टीसाइड फैक्टरी में अचानक आग लगने पर चौकीदार सागर ने शोर मचा दिया। आग तेजी से फैली। फैक्टरी में रखे केमिकल से भरे ड्रम धमाके के साथ फटने शुरू हुए तो आसपास की फैक्टरियों में मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई। भीषण आग को देखते हुए मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर और हापुड़ से भी दमकल की गाड़ियां बुलाईं गईं। फैक्टरी में आग लगने के बाद जलता हुआ केमिकल नालियों के रास्ते बाहर आ गया। जिसने जैन नगर निवासी निक्की की पेस्टीसाइड फैक्टरी तो कमलानगर निवासी विपिन जैन की पेपर मिल को भी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों ने पहले दो फैक्टरियों तो दोपहर एक बजे तक पैरामाउंट फैक्टरी की आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक विजय गुप्ता की इस दौरान हालत बिगड़ गई। फैक्टरी के निदेशक चंचल गुप्ता ने दावा किया है कि करीब पांच करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। आग का कारण फिलहाल शार्ट सर्किट बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें