फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ के बदले मारा था बाउंसर मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन
थप्पड़ के बदले मारा था बाउंसर मनोज
विज्ञापन


मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में बाउंसर मनोज नागर के हत्यारोपी मोहित ने बताया कि थप्पड़ के बदले बाउंसरों पर गोलियां चलाईं थी, जिसमें मनोज की मौत हो गई थी।
सुभारती विश्वविद्यालय के मेन गेट पर बांउसर मनोज नागर की बीती रविवार रात हत्या हुई थी। जिसमें जेल में बंद कुख्यात विक्की सुन्हैड़ा का भाई मोहित निवासी सुन्हैड़ा बागपत और सूरज नामजद हुए थे। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुर्जर समाज के लोगों में आक्रोश था। मुख्य हत्यारोपी मोहित को सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया था। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह के मुताबिक आरोपी मोहित ने बताया कि उसकी पत्नी सुभारती कॉलेज में प्रोफेसर है। मोहित अपनी पत्नी से मिलने सुभारती गया था। जहां बाउंसरों ने उसे रोक लिया था। विवाद होने पर उसे थप्पड़ मारे थे।
विज्ञापन

बाउंसरों पर चलाईं गोली
हत्यारोपी मोहित ने बताया कि मनोज नागर से मेरी कोई दुश्मनी नहीं थी। उसकी लड़ाई बाउंसरों से हुई थी। बाउंसरों ने गाली गलौज करते मारपीट की। जिस पर उसने बाउंसरों पर गोलियां चलाई। जिसमें गोली मनोज समेत दो बाउंसरों को लगी। बाउंसर मनोज की मौत हो गई, दूसरा बाउंसर घायल हो गया था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद मोहित देहरादून भाग गया था।
विज्ञापन

कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
जानी पुलिस ने आरोपी मोहित सुन्हैड़ा को प्रभारी सीजेएम त्रिभुवन नाथ की कोर्ट में शनिवार को पेश किया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस उसके साथी सूरज की तलाश में दबिश दे रही है। उस पर भी 25 हजार का इनाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें