फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कांस्टेबल की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वन कांस्टेबल की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सरधना। कस्बा स्थित वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर तैनात वन कांस्टेबल द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में बुधवार को उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मृतक के भाई ने अपनी भाभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना इंचौली क्षेत्र के सैनी गांव निवासी संजीव पुत्र श्यामवीर की शादी 15 माह पूर्व सरधना कस्बा निवासी मनीषा पुत्री रामभूल से हुई थी। संजीव कुमार वन विभाग में वन कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसकी सरधना वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनाती चल रही थी। संजीव का अपनी पत्नी मनीषा के साथ अक्सर झगड़ा रहता था। जिसके चलते 26 मई को संजीव ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मामले में विनित पुत्र श्यामवीर ने अपनी भाभी मनीषा पर संजीव को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक संजीव की पत्नी मनीषा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें