कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार करने की सूचना पर पुलिस दौड़ी
मेरठ/फलावदा। गगसोना थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान की भूमि पर विवाद चल रहा है। कब्रिस्तान से सटा एक किसान का खेत है जिसकी रविवार को मौत हो गई। परिजन उसे दाह संस्कार के लिए खेत पर ही ले गए और सामग्री कब्रिस्तान की भूमि पर रख दी। यह देख दूसरे पक्ष ने कब्रिस्तान में शव दहन की सूचना पुलिस को दे दी। वहीं इस बात पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
फलावदा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय किसान की बीमारी के चलते मौत हो गई। किसान के खेत के बराबर में कब्रिस्तान की भूमि विवादित है। शाम के समय परिजन किसान के शव को खेत में अंतिम संस्कार के लिए ले गए। परिजनों ने तैयारी के लिए सामग्री कब्रिस्तान की भूमि पर रख दी। यह दूसरे पक्ष ने देख लिया और कब्रिस्तान में शह दहन की सूचना पुलिस को दे दी। इस बीच गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ की तो स्पष्ट हुआ कि अंतिम संस्कार खेत में होना है उसकी तैयारी के लिए केवल सामग्री कब्रिस्तान की भूमि पर रख दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और माहौल सामान्य हो सका।