फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटें खराब, कई मुख्य मार्गों पर अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटें खराब, कई मुख्य मार्गों पर अंधेरा
विज्ञापन

- निगम ने ईईएसएल और बीओटी कंपनी को दी है लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी
- बीओटी ठेकेदार के अनुबंध में शामिल है लाइटों को ठीक करना, जलाना और बुझाना
मेरठ।
स्ट्रीट लाइट खराब होने से शहर के कई मुख्य मार्ग अंधेरे में डूबे रहते हैं। नगर निगम, ईईएसएल, बीओटी कंपनियों के बीच चल रही खींचतान का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। सड़कों पर अंधेरा हादसों के साथ साथ अपराध को भी बढ़ावा दे रहा है। उसके बाद भी मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं ठीक कराई जा रही हैं।
शहर में मार्च 2018 तक सभी मुख्य मार्गों और मोहल्लों में प्रकाश के लिए सोडियम लाइट लगी थीं। बिजली बचाने के उद्देश्य से नगर निगम ने सोडियम की जगह एलईडी लगाने का कार्य ईईएसएल को दिया। निगम और कंपनी के बीच हुए अनुबंध के तहत ईईएसएल को सोडियम लाइटें को उतारकर एलईडी लगानी थी। साथ ही लाइटों का रखरखाव भी करना शामिल है। इसके एवज में कंपनी को वह पैसा मिलना था, जो ऊर्जा से बचेगा। ईईएसएल ने सोडियम लाइटों के स्थान पर करीब 50 हजार एलईडी लगा दीं, लेकिन उनका रखरखाव पूरी तरह नहीं कर पा रहे हैं। जिससे न तो ऊर्जा ही बच रही है और न ही जनता को सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

ईईएसएल से पहले थी बीओटी की जिम्मेदारी
ईईएसएल कंपनी के आने के दो साल पहले नगर निगम ने महानगर के छह मुुख्य मार्ग और 17 चौराहे अभिनव एडवरटाइजिंग और हीरा एडवरटाइजिंग कंपनी को बीओटी पर दिए थे। मुख्य बीओटी मार्ग दिल्ली रोड, मवाना रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड, विवि मार्ग, रुड़की रोड पर लगी लाइटों के रखरखाव, शाम को जलाने और सुबह बंद करने की जिम्मेदारी बीओटी कंपनी की थी। ईईएसएल आने के बाद बीओटी कंपनी के लाइटों पर काम करना बंद कर दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि शहर के मुख्य मार्ग की अधिकतर लाइटें बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

इन मार्गों पर छाया है अंधेरा
- दिल्ली रोड पर रिठानी से परतापुर फ्लाई ओवर तक
- दिल्ली रोड स्थित स्व. अतुल माहेश्वरी सेतु पर
- कमिश्नरी आवास चौराहा से मवाना रोड बक्सर तक
- हापुड़ अड्डा चौराहा से हापुड़ रोड नगर निगम सीमा तक
- रुड़की रोड पर जगह जगह
- बागपत रोड मलियाना फ्लाई ओवर पर

जहां भी स्ट्रीट लाइट बंद हैं, उनको ठीक कराया जाएगा। जिस कंपनी के पास लाइटों को जलाने और बंद करने की जिम्मेदारी है। उनसे जवाब तलब किया जाएगा। -मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें