फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निपटने के लिए प्लान तैयार
विज्ञापन

- लिसाड़ी गेट चौपले पर जाम को लेकर अस्थायी बैरियर लगाए
- शहर में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस होगी तैनात
- डिवाइडर की जगह ट्रैफिक पुलिस ने लगाए बैरियर
- दिल्ली रोड पर अवैध कट भी बन रहे यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर में जाम के झाम से निपटने के लिए अब पुलिस ने अलग से प्लान तैयार किया है। शहर में भीड़भाड़ वाले जिन स्थानों पर लगातार जाम लगता है, वहां ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त रूप से ड्यूटी लगाई गई है। जिन चौराहों पर सड़क संकरी है और यातायात व्यवस्था मुश्किल होती है वहां पुलिस ने अस्थायी बैरियर लगाने का प्लान तैयार किया है। लिसाड़ी गेट चौपले पर अस्थायी बैरियर लगाए गए हैं।
एसपी ट्रैफिक संजीव कुमार बाजपेई ने ट्रैफिक पुलिस और सभी थाना प्रभारियों से भीड़भाड़ वाले स्थानों के लिए यातायात प्लान मांगा था। इसमें पुलिस ने लिसाड़ी गेट चौपले की समस्या बताई थी। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक सबसे अधिक जाम लगता है। इस मार्ग पर रात नौ बजे के बाद भारी वाहनों की एंट्री भी शुरू हो जाती है। ऐसे में वाहन जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यहां वाहनों का आवागमन अधिक है, जबकि सड़क की चौड़ाई कम है। यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बीच सड़क पर डिवाइडर की जगह अस्थायी बैरियर लगा दिए। हापुड़ अड्डा चौराहा और भूमिया पुल से आने जाने वाले सीधे जा सकें और चौराहे को पार करने वाले वाहन मुख्य मार्ग को क्रास न कर सकें।
अस्थायी बैरियर से सुधरी व्यवस्था
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि करीब 60 से 70 मीटर की लंबाई में चौराहे पर अस्थायी बैरियर लगाए हैं। चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है। अब यदि वाहनों की लाइन लगती है तो आसानी से जाम खुलवाया जा रहा है। अन्य स्थानों पर भी अस्थायी बैरियर लगाकर यातायात व्यवस्था सुधारी जाएगी।
यह है जाम वाले मुख्य स्थान
शहर में जाम वाले चौराहों पर जीरो माइल चौराहा, बेगमपुल चौराहा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, एचआरएस, घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय के सामने चौराहा, छतरी वाला पीर, खैरनगर चौपला, बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डा, गोला कुआं, लिसाड़ी गेट चौपला और भूमिया पुल पर आए दिन जाम लगता है। वहीं दिल्ली रोड पर अवैध कट भी जाम का मुख्य कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन

---------------
वाहनाें का है दबाव
शहर में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सड़क संकरी हैं और वाहनों का दबाव अधिक है। कुछ स्थानों पर अस्थायी बैरियर लगाकर ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी कर रही है। अन्य स्थानों पर यातायात व्यवस्था भी सुधारी जाएगी। मुख्य मार्गों पर जहां ई रिक्शा प्रतिबंधित हैं, वहां भी पुलिस काम कर रही है। -संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें