फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड बैठक में विकास के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत बोर्ड बैठक में विकास के प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

फलावदा। नगर पंचायत में मंगलवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इसमें करोड़ों रुपये के करीब 50 प्रस्ताव पास किए गए। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए। नगर पंचायत बोर्ड बैठक अबकी बार करीब डेढ़ साल के बाद हुई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई। इसमें नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल समद अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बोर्ड बैठक लेते हुए सभासदों से कस्बे में विकास कार्यों के संबंध में वार्ता की। बैठक में दयाचंद ने मुख्य मार्गों पर यात्री शेड, बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराना तथा बोर्ड बैठक हर माह कराने का प्रस्ताव रखा। यह सर्वसम्मति से पारित हो गया। वहीं, सभासद सोहनवीर ने कस्बे सफाई व्यवस्था चरमराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कस्बे में लगने वाली टंकी कटिंग चार्ज लेने के बावजूद नगर पंचायत उक्त गड्ढे को ठीक नहीं कराती है। उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए। कस्बे में सोलर लाइट, एलईडी लाइट लगवाई जाए तथा सभासदों को विभाग बांटे जाएं। कमेटी गठित की जाए सफाई नायक बदला जाए। कस्बे के समीप तालाब मछली पालन के लिए नीलम कराने, नवनिर्मित दुकानों को किराए पर उठाए जाने, कस्बे में पाइप लाइन तथा सड़के बनवाने आदि के 50 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गए। सभी प्रस्ताव करीब 5 करोड़ रुपये के बताये गए हैं। बैठक में आरिफ कुरैशी, दयाचंद, ताहिर, जहीरूद्दीन, सलीम, शहजाद कुरैशी, अकरम, सोहनवीर आदि सभासद उपस्थित थे।
विज्ञापन

त्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें