फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरला ट्रांसमिशन से आपूर्ति बंद होने से मवाना क्षेत्र में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरला ट्रांसमिशन से आपूर्ति बंद होने से मवाना क्षेत्र में अंधेरा
विज्ञापन

मवाना। मुजफ्फरनगर स्थित गैलेक्सी पेपर मिल में शनिवार को आग लग जाने से चरला ट्रांसमिशन से विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई है। इससे मवाना क्षेत्र अंधेरे में डूब गया है। वहीं, लोगों को गर्मी के चलते परेशानी से जूझना पड़ रहा है। हालांकि ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मोदीपुरम ट्रांसमिशन से आपूर्ति किए जाने की आग्रह किया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के मवाना उपखंड अधिकारी योगेंद्र बजाज ने बताया कि मुजफ्फरनगर के गैलेक्सी पेपर मिल में भीषण आग लग गई। जिसके चलते चरला ट्रांसमिशन से आपूर्ति बंद करा दी गई। इसके परिणामस्वरूप मवाना नगर एवं देहात क्षेत्र में आपूर्र्ति बाधित हो गई। जिससे सारा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। वहीं लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। एसडीओ बजाज के मुताबिक रविवार दोपहर बाद ही क्षेत्र में आपूर्ति सुचारू की जा सकेगी। हालांकि मोदीपुरम ट्रांसमिशन से आपूर्ति की मांग की गई है। जिससे उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें