फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट विधानसभा ने खिलाया जीत का कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने का श्रेय कैंट विधानसभा के मतदाताओं को जाता है। भाजपा के लिए सबसे मजबूत कैंट विधानसभा को ही माना जाता रहा है। इसलिए राजेंद्र अग्रवाल की चुनावी नैया कैंट विधान सभा के मतदाताओं ने ही डूबते-डूबते बचा ली। हालांकि जीत अधिक मतों से नहीं मिली है।
विज्ञापन

परतापुर कताई मिल पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। शहर, कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर, हापुड़ विधानसभा के मतों की पहले राउंड में हुई गिनती से आए परिणाम में बसपा के याकूब कुरैशी को 21781 मत मिले। वहीं, भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल को 20219 मत मिले। याकूब पहले ही राउंड में 1562 मतों की लीड लेकर आगे बढ़े। द्वितीय राउंड में हापुड़ विधानसभा के मतों की गिनती के आए परिणाम में राजेंद्र अग्रवाल को 10321 मत और याकूब को 7137 मत मिले। राजेंद्र अग्रवाल ने 3184 मत अधिक प्राप्त किए। इसके उपरांत राजेंद्र अग्रवाल 14वें राउंड तक लीड लेते चले गए। दोपहर लगभग 1:30 बजे राजेंद्र अग्रवाल को करीब 11 हजार वोटों की बढ़त मिली। इसके बाद भी बढ़त होती रही। यह बढ़त कैंट के मतदाताओं से मिली। इस दौरान बसपा प्रत्याशी के समर्थकों के चेहरों पर चिंता की लहरें उभरने लगीं।
होता गया जीत का मार्ग प्रशस्त
दोपहर दो बजे के बाद राउंडवार शुरू हुई मतों की गिनती में याकूब ने बढ़त बनायी। याकूब 39 हजार मतों की लीड लेते दिखे। जिसके बाद भाजपाइयों के चेहरों पर चिंता छाने लगी। हालांकि इस दौरान भाजपाइयों को कैंट विधानसभा के मतदाताओं पर काफी भरोसा रहा। कैंट विधानसभा से भाजपा को एक लाख दो हजार 752 मतों से लीड मिली। जिससे भाजपा प्रत्याशी की जीत का मार्ग प्रशस्त होता गया। इस लीड को कम करने में बसपा मतदाताओं में गिनती के दौरान काफी उत्साह भी सामने आया। भाजपाइयों ने जीत को निश्चित मानते हुए हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

इमरान ने कराया विरोध दर्ज
भाजपाइयों ने अपनी जीत 15 हजार मतों से होना निश्चित मानते हुए घोषणा करनी शुरू कर दी। जिस पर याकूब कुरैशी के बेटे इमरान ने विरोध दर्ज कराया। याकूब कुरैशी भी मतगणना स्थल पर पहुंच गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने याकूब की मंशा के अनुरूप मतों की गिनती करायी। अंत में सांसद राजेंद्र अग्रवाल को 4729 मतों से विजयी घोषित किया गया। मतगणना के दौरान शहर, किठौर, हापुड़, मेरठ दक्षिण में भाजपा के मुकाबले बसपा प्रत्याशी को काफी कम मत मिले।
शास्त्रीनगर के मतदाताओं के सिर बंधा जीत का सेहरा
भाजपा को भले ही कैंट विधान सभा से भारी मत मिलें हों। लेकिन मतगणना के अंतिम तीन राउंड में भाजपा की इज्जत बचाने में शास्त्रीनगर के वोटरों की अहम भूमिका रही। शास्त्रीनगर क्षेत्र के मतों की गिनती शुरू होते ही बसपाइयों ने स्वीकार कर लिया था कि शास्त्रीनगर में अधिक वोट भाजपा का है। इसलिए उन्होंने मतदान स्थल को छोड़ना शुरू कर दिया था। पूरी गिनती भी नहीं हो पायी थी। हालांकि बाद में अंतिम तीन राउंड की गिनती की गयी। जिसमें शास्त्रीनगर की जनता ने वोट करके कमल खिला दिया। जीत के मतों की संख्या 4729 मत ही रही। भाजपाइयों की नजरों में शास्त्रीनगर की भी कैंट विधानसभा क्षेत्र जैसी ही स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें