फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बहाल होंगी ट्रेनें, 26 को फिर रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आज से ट्रैक पर लौटेंगी 11 ट्रेनें, 26 को फिर रद्द

- 17 मई से रद्द चल रहीं थी 11 पैसेंजर ट्रेनें
- सहारनपुर-अंबाला रेल सेक्शन पर कार्य होने के चलते 26 को रेलमार्ग रहेगा बाधित

मेरठ। खतौली से मुजफ्फरनगर के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते 17 मई से रद्द चल रहीं पैसेंजर ट्रेनों को 23 मई (आज) से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। इससे दैनिक यात्रियों को आ रही परेशानियों का छुटकारा मिलेगा। सिटी स्टेशन से रोजाना हजारों दैनिक यात्री दिल्ली और मुजफ्फरनगर की तरफ सफर करते हैं। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा था। जिससे हाईवे पर जाम होने की वजह से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। 23 मई से बहाल होने वाली ट्रेनों में दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, अंबाला-हजरत निजामु्द्दीन पैसेंजर, अंबाला-मेरठ सिटी पैसेंजर, ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर, दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर, दिल्ली-सहारनपुर मेमू, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर, अंबाला-दिल्ली मेमू, कालका-दिल्ली पैसेेंजर अप और डाउन में ट्रैक पर लौट आएंगी।
वहीं, इसके अलावा सहारनपुर-अंबाला रेल सेक्शन पर बरारा और केसरी स्टेशनों के बीच पुल संख्या 283 के स्पेन के गर्डर बदलने के कार्य के चलते 26 मई को ट्रैक बाधित रहेगा। इससे इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें सुबह 8.05 से रात 11.05 बजे तक बाधित रहेंगी। इसमें मेरठ से गुजरने वाली नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस अप और डाउन, अमृतसर-नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें आंशिक रुप से रद्द
वहीं, 26 मई को ट्रैक पर कार्य होने के चलते मेरठ सिटी-अंबाला तक जाने वाली ट्रेन सहारनपुर-अंबाला के बीच रद्द रहेगी। दिल्ली-अंबाला पैसेेंजर, सहारनपुर-अंबाला के बीच, अंबाला-मेरठ सिटी पैसेेंजर, अंबाला-सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा 26 मई को दिल्ली जंक्शन से वाया मेरठ, जम्मूतवी को जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस दिल्ली जंक्शन से अपने तय समय शाम 4.10 बजे के चलने के बजाय शाम 5.40 बजे चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें