फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के खिलाफ तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला सराय भटियारी निवासी महिला ने अपनी बेटी व दामाद के साथ ससुरालियों के द्वारा दहेज की मांग पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मारपीट कर उसकी बेटी और दामाद को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय भटियारी निवासी सलमा पत्नी मेहराजूद्दीन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री हिना का निकाह 17 जुलाई 2017 को सरताज निवासी केला भट्टा वाल्मीकि रोड, हापुड़ से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से सास, ससुर उससे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। महिला के मुताबिक दामाद सरताज ने दहेज के लिए हिना को परेशान नहीं करने की बात कही। आरोप है कि 19 मई को उसकी पुत्री हिना व दामाद सरताज के साथ सास-ससुर ने मारपीट कर दी और घर से निकाल दिया। जिस पर हिना ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सास अनस, ससुर रहीस, देवर बल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने हिला को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें