फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर-मेरठ के बीच 26 तक रद्द रहेंगी पैसेंजर ट्रेनें-HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर। सहारनपुर और मेरठ के बीच एक सप्ताह तक यात्रियों को फिर परेशानी झेलनी पड़ेगी। कई पैसेंजर ट्रेनों को 26 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। खतौली और मुजफ्फरनगर के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते इन ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि 54475 दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर, 54471 दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर, 54472 ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर, 64557 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, 54474 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, 54476 हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर 26 मई तक नहीं चलेगी। वहीं, सहारनपुर-अंबाला के बीच पुल की मरम्मत के चलते 26 मई को 15 घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। इससे सहारनपुर और अंबाला के बीच चलने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें