फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
विज्ञापन

मेरठ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुसार वर्ष-2019 में चार राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ के सचिव चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के सचिव द्वारा सूचित किया गया कि वर्ष-2019 में चार राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन होगा। इसमें पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसमें सभी प्रकार के लघु फौजदारी, सिविल वादों तथा परिवार वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकार, भूमि अधिग्रहण आदि वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। यह इस साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत होगी।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन मेरठ के कार्यालय का शिलान्यास आज
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन मेरठ के प्रांगण में सांसद निधि वर्ष-2018-19 के अंतर्गत जिला बार एसोसिएशन कार्यालय कक्ष के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इसका शिलान्यास मंगलवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। इसमें डीएम अनिल ढींगरा, मुख्य विकास अधिकारी मेरठ आर्यका अखौरी विशिष्ट अतिथि रहेंगे। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण सुधार ने बताया कि कार्यालय कक्ष का नव निर्माण के लिए सांसद निधि से पैसा स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें