सरधना।
तहसील रोड स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में देर से आने पर बच्चों को बृहस्पतिवार को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने गेट बंद कर लिया और बच्चे गेट पर खड़े रहे। इस मामले में अभिभावकों ने एसडीएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अभिभावकों ने बताया कि किन्हीं कारण से बच्चा स्कूल जाने से लेट हो जाता है। लेकिन स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य इसी को लेकर बच्चों का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते हैं। बृहस्पतिवार उनके बच्चे स्कूल पहुंचने में थोड़ा लेट हो गए। इसी पर उन्हें समय एंट्री नहीं होने दी गई। इतना नहीं बच्चे सड़क पर खड़े रहे और गेट बंद कर लिया गया। इसके बाद चाहे बच्चें वाहनों की चपेट में आ जाएं। इस बात से नाराज अभिभावकों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को निपटाया। जिसके बाद बच्चों के परिजनों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। संयुक्त व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समीर काजी फुरकान, साबिर सैफी, आबिद अब्बासी, आमिर आदि मौजूद रहे। उधर इस संबध में स्कूल की प्रबंधक मलिहा अहमद ने बताया कि प्रधानाचार्य या शिक्षिका ने देरी से आने वाले बच्चों को स्कूल में एंट्री न देकर कोई गलत नहीं किया। स्कूल का अनुशासन पहले है, बच्चों के अभिभावकों को चाहिए की वह बच्चों को स्कूल समय पर भेजें। उन्होनें कहा कि ,वह स्कूल के अनुशासन से कोई समझौता नहीं करेंगी। देरी से आने वाले बच्चों को गेट बंद कर बाहर नहीं रहने दिया जायेगा अब देरी से आने वाले बच्चों पर अर्थ दंड के रूप में जुर्माना लगाये जाने की व्यवस्था की जाएगी।