प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का भूमि पूजन हुआ
सरधना। दौराला रोड स्थित गोल्डन एनक्लेव कॉलोनी में बृहस्पतिवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सरधना शाखा का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन में चारों धर्मों के धर्म गुरु शामिल हुए। मुख्य अतिथि सांसद डा. संजीव बालियान रहे। धर्मगुरु व सांसद डा संजीव बालियान ने विधि विधान से शिलान्यास किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक सुरेश सोम, राज योगिनी, उषा, आशा, पंडित सागर, मौलाना वसी सुलेमान नदवी, सिख धर्म से ज्ञानी सरदार प्रेस सिंह गुरदारपुरी व ईसाई धर्म से रेवरन फादर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्चलन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सब रजिस्टार प्रेम प्रकाश सिंह, विद्यार्थी विकास मंच के अध्यक्ष फैय्याज अहमद, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, चेयरपर्सन सबीला अंसारी, शिक्षक दीपक शर्मा, पर्यावरण धर्म समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल, बिजेंद्र चौधरी, सुशील कुमार, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंज जैन, राजू सैनी, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन, संजीव पंवार आदि मौजूद रहे। संचालन सुनीता ने किया। इस मौके पर इंचार्ज सुखबीर सिंह, विनोद भाई, दीपक भाई, रिहान मलिक व राशिद आदि मौजूद रहे।