जानीखुर्द। आईटीएम कॉलेज बागपत रोड, मेरठ के स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छठे दिन सोमवार को प्रतिभागियों ने जमकर दम दिखाया। प्रतियोगिता जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति और आईएमएआर ग्रुप द्वारा आयोजित की जा रही है।
आईटीएम कॉलेज पांचली खुर्द, मेरठ के स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को अंडर-14 बालिका वर्ग कबड्डी हुई। इसमें कनोहर लाल जूनियर हाईस्कूल एवं डीएस पब्लिक स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें कनोहर लाल जूनियर हाईस्कूल टीम विजयी रही। वहीं, अंडर 14 बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में छवि शर्मा प्रथम, सबा द्वितीय और पूर्वी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में एसपीएन इंटर कॉलेज की छवि शर्मा प्रथम, कृष्णा पब्लिक स्कूल की श्रेया द्वितीय और जेके इंटर कॉलेज की तनु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में तनु पहले और कशिश दूसरे स्थान पर रही। अंडर 17 बालिका वर्ग शॉट पुट में केके जैन स्कूल की शालू प्रथम, मिलेनियम पब्लिक स्कूल की प्राची द्वितीय एवं साक्षी तोमर तीसरे स्थान पर रही। अडर-14 बालिका वर्ग लंबी कूद में संत माइकल सिवालखास की निशि चौहान प्रथम, मिलेनियम पब्लिक स्कूल की डॉली द्वितीय एवं संत माइकल सिवालखास की सबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता में कॉलेज के चेयरमैन संजय बंसल, निदेशक डॉ. पीके वशिष्ठ, पीटीआई मनीष मालिक, अजय कुमार, श्यामवीर सिंह, विनीता शर्मा, नितिन, अनुराग शर्मा, राजेंद्र, आदेश शर्मा, गौरव पूनिया आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को प्रतिभागियों ने दिखाया दम