सरधना। क्षेत्र के ग्राम बद्दरूदीन नगर नानू स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीएम अनिल ढींगरा के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी भानू प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर डीएम अनिल ढींगरा समेत अन्य अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। यहां डीएम अनिल ढींगरा ने महिलाओं से कहा कि वह अपने अधिकारियों और खुद की सुरक्षा के प्रति जागरूक हों ताकि उनका उत्पीड़न न हो सके। यहां नाजिम प्रधान, इकराम, शुएब, गय्यूर आदि मौजूद रहे।