बुलंदशहर में बवाल के बाद मवाना में अलर्ट
मवाना। बुलंदशहर के स्याना में गोवंश के अवशेष बरामद होने पर हुए बवाल के बाद सोमवार देर शाम एसडीएम मवाना ने थाना पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए है। इसके बाद पुलिस ने नगर में गश्त शुरू कर दी।
बुलंदशहर के चिंगरावठी चौकी पर गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हुए बवाल में एक ग्रामीण व इंस्पेक्टर स्याना की मौत हो गई। पथराव, आगजनी के बाद हुए बवाल को देखते हुए सोमवार देर शाम एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी मनीष बिष्ट को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए। इसके बाद पुलिस ने नगर में गश्त करनी शुरू कर दी। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट जारी किया गया है।
मोरना के विनीत ने घुड़सवारी में जीता कांस्य
मवाना। दिल्ली के 61 केवलटी स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में मोरना के विनीत ने घुड़सवारी में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। विनीत वर्तमान में उत्तराखंड के आरवीसी हिमपुर में आर्मी में तैनात है। े
विनीत ने फोन पर बातचीत में बताया कि उसे 2011 में आर्मी के स्पोर्टस में तैनाती मिली। उसके पिता सुरेंद्र भड़ाना खेती करते है और मां गृहणी है। पत्नी प्रीति का भी काफी सहयोग है। विनीत ने बताया कि वह 2012 में तैनाती के बाद उसने बंगलरु में आयोजित हुए गेम्स में नेशनल बेस्ट राइडर का खिताब जीता। इसके बाद 2014 में कलकत्ता में आयोजित हुए गेम्स में चार गोल्ड मेेडल जीते। इसी वर्ष पूने में आयोजित गेम्स में भी आठ मेडल विनीत ने अपनी झोली में डाले। विनीत ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली के 61 केवलटी स्टेडियम में ऑल इंडिया प्रीनोविज नोर्मल शो जंपिंग चैंपियनशिप चल रही है, जिसमें सोमवार को उन्होंने प्रतिभाग कर कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक जीतकर विनीत ने क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया। अब तक विनीत लगभग 70 मेडल जीत चुका है। भाई मनोज भड़ाना, बहन मोनिका, रजनी मां राजवती ने विनीत को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।