फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के बाद से अब तक नहीं हुआ प्रजापति समाज का उत्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्थान के लिए एकजुट हो प्रजापति समाज
मवाना। फलावदा रोड मंदिर वाली गली में सोमवार को प्रजापति धर्मशाला में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने समाज के लोगों से संगठित रहने की अपील की। इससे पहले समाज के लोगों ने नगर आगमन पर प्रजापति जनचेतना यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता बाबूराम प्रजापति ने की। सभा में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहताश प्रजापति ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर समाज के हित की लड़ाई लडनी होगी। अभी तक किसी प्रकार का उत्थान समाज का नहीं हुआ है। देश आजाद होने से आज तक प्रजापति समाज सबसे पिछड़ा हुआ बनकर रह गया है। प्रजापति समाज अपनी मांगों को मंगवाने के लिए पूरे देश से लगभग 20 लाख लोग प्रजापति समाज के 27 फरवरी को दिल्ली में होने वाले विशान धरना प्रदर्शन में पहुंचेंगे। इससे पहले नगर में प्रवेश करने पर प्रजापति जनचेतना यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। रवि गोला, संजय कुमार, नितिन कुमार, जयभगवान, प्रदीप, महेश, बालकिशन, बाबूराम, रामस्वरुप, रणवीर, टीनू ने फिरेराम व रोहताश को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें