फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं से अवगत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



सरकार की योजनाओं से अवगत कराया
मवाना। नगर के दो वार्डों में सोमवार को कमल पद यात्रा निकाली गई। कमल पद यात्रा के दौरान लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
नगर मीडिया प्रभारी राजीव कुमार रस्तोगी ने बताया कि सोमवार को बूथ अध्यक्ष मामचंद सैनी व वार्ड 19 में रवि गोला, आदित्य गोयल के यहां झंडा व पट्टा डालकर वार्ड वासियों को पत्रक वितरित किए गए। इस दौरान कमल पद यात्रा में शामिल पदाधिकारियों ने वार्ड के लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यात्रा में सुभाष दीक्षित, प्रवीण जैन, श्यामलाल गुप्ता, सोहन मुखिया, आशीष रस्तोगी, हिमांशु जैन, अनमोल, राजीव कुमार, सुधीर गुर्जर, निपुण, मुकुल, मूलचंद, अभिनव, राजेंद्र, सुशील, सुबोध, सत्यवीर, अमरीश आदि मौजूद रहे।

ग्रामीणों को वितरित किए योजनाओं के पत्रक
माछरा। विधायक सत्यवीर त्यागी के नेतृत्व में कमल संदेश पद यात्रा सोमवार को ब्लॉक माछरा के अमरपुर गांव से खंद्रावली पहुंची। विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के पत्रक ग्रामीणों को देकर अवगत कराया कि यह योजनाएं चल रही है इनका लाभ उठाएं। ब्लॉक की बी टीम झिडियो व नंगली किठौर गांवों में मंडल अध्यक्ष अमित त्यागी व राकेश त्यागी के नेतृत्व में पहुुंची। जहां उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं बताई गई। अमित त्यागी माछरा, दीपक काजला भटीपुरा, मनोज शर्मा गोविंदपुुरी, राकेश महलवाला, सतेंद्र रहदरा, अमित रहदरा, राजेश्वर छतरी, असलम, कृष्णवीर त्यागी, धर्मेंद्र खटाना, महेश प्रजापति, डॉ. रविंद्र प्रधान, राहुल जाटव, नंदू वाल्मीकि, तेग सिंह गुर्जर, मोहम्मद अहमद, नकुल जाटव, मुजाहिद साजो आदि रहे।
विज्ञापन




मुरलीपुर से शुरू हुई कमल संदेश यात्रा
मुंडाली/फलावदा। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर से कमल संदेश पद यात्रा शुरू हुई तथा वह जिठौली आदि गांवों से निकाली गई। किठौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कमल संदेश पद यात्रा के संयोजक अमित त्यागी का कमल संदेश यात्रा का गांव मुरलीपुर व जिठौली के ग्रामीणों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। अमित रहदरा ने ग्रामीणों ने संबोधन में कहा कि यह यात्रा सभी वर्गों को एकजुट होकर साथ चलने का संदेश देती है। जिसमें जातिवाद, धर्मवाद नहीं हैं। इस दौरान कुलदीप तोमर, जिपं सदस्य सत्यपाल सिंह, लोकेश तोमर, रामवीर प्रधान, सुरेश तोमर व बिमला जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं फलावदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश पदयात्रा तथा चौपाल का आयोजन कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा के ओबीसी मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी के नेतृत्व मेें गांव मोजिपुरा, सनौता, नंगला हरेरु में पद यात्रा निकालकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताई। अशोक सैनी ने संबोधन में कहा कि सरकार ने किसान मजदूर के लिए प्रदेश में लाभकारी योजना चलाकर अच्छा भारत बनाने का कार्य किया है तथा अच्छी योजनाएं चलाकर प्रदेश के लोगों को लाभ दिलाने का काम किया है। गेहूं उत्पादन बढ़ाने के लिए सस्ते दामों पर बीज उपलब्ध कराया है, किसानों के लिए सस्ती बिजली दिलाने के लिए सब्सिडी, भूमि हीनो को पट्टे उपलब्ध कराने उज्जवला योजना के तहत गरीबों को गैस उपलब्ध कराना, बिजली कनेक्शन मुफ्त दिलाना जैसे योजनाओं का लाभ प्रदेश में दिया गया है। यात्रा में सेक्टर प्रभारी नरेश विश्नोई मवाना पश्चिम महामंत्री रविंद्र सैनी, धर्मेंद्र मलिक मलिक, प्रदीप कुमार, राजपाल विशनोई, महेश गुर्जर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें