बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना के नेतृत्व में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मिले। उन्होंने जनपद में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान क्यामपुर के मास्टर अनीस, रामपाल, मुकेश पटवारी ग्वाली खेड़ा के मास्टर मनीष, दोझा के रब्बान खां के साथ विभिन्न तारीखों में हुई लूटपाट की घटना की जानकारी दी और वारदातों का खुलासा कराने की मांग की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें ओमवीर ढाका, अजहर खां, महेंद्र डागर, नीरज पंडित, ब्रहम सिंह आदि रहे।