फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मचारी लगा रहे स्वच्छ भारत अभियान को पलीता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पालिका कर्मचारी लगा रहे स्वच्छ भारत अभियान को पलीता
- पालिका कर्मचारी सड़क किनारे डाल रहे कूड़ा
सरधना। नगर के मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे तमाम अधिकारियों की हिदायत के बाद भी पालिका के सफाई कर्मचारियों के द्वारा कूड़ा आदि डाला जा रहा हैं। सड़क किनारे कूड़ा आदि डाले जाने के बाद सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर जो लोग निकलते है, उन्हें सुबह सवेरे स्वच्छ वातावरण की जगह बदबू के बीच से होकर गुजरना पड़ता हैं। लोगों का कहना है कि दूसरों को साफ सफाई का संदेश देने वाली नगर पालिका खुद इस पर अमल नहीं कर पा रही हैं। सरधना में केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन कैसे सफल हो सकेगा, जब पालिका ही खुद स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगाने में जुटी हैं।
सरधना नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाये गये स्वच्छ भारत मिशन को खुद ही नगर पालिका पलीता लगा रही हैं। पालिका नगर की जनता तो लाउडस्पीकर एवं अन्य प्रचार प्रसार के माध्यम से नगर में गंदगी नहीं फैलाने और तमाम तरह से जागरूक कर रही है, नगर में अंदर और नगर के आसपास के क्षेत्र को साफ और स्वच्छ रखा जाए। लेकिन पालिका खुद उस पर अमल नहीं कर पा रही हैं। तत्कालीन मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने सरधना नगर की मुख्य सड़कों के किनारे पालिका द्वारा डलवाए गए कूड़े को लेकर कड़ी नाराजगी डीएम अनिल ढींगरा के साथ तत्कालीन एसडीएम राकेश कुमार से जताई थी। पालिका के पास अभी तक कोई डंपिंग ग्राउंड नहीं है। वह नवाबगढ़ी रोड व न्यू झिटकरी रोड के किनारे अब तक कई वर्षों से कूड़ा निस्तारण करती चली आ रही थी। अब वहां पर भी जगह नहीं बची तो फिर से पालिका ने सड़कों के किनारे ही कूड़ा आदि डलवाना शुरू कर दिया हैं। वहीं तत्कालीन मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार व तत्कालीन एसडीएम राकेश कुमार के स्थानांतरण के बाद पालिका फिर से पुराने ढर्रे पर आ गई। पालिका के सफाई कर्मचारियों के द्वारा सरधना-दौराला मार्ग-सरधना नानू मार्ग, सरधना कालंद मार्ग, सरधना बिनौली मार्ग कोई ऐसा मार्ग नहीं बचा जिस मार्ग के किनारे कूडा न डलवाया जा रहा हो, हद तो तब हो गई जब तहसील मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर बने रोडवेज के प्रस्तावित बस अड्डे की भूमि को ही कूड़ा डालने का डंपिंग ग्राउंड बना डाला।
विज्ञापन


संज्ञान में नहीं है मामला
इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं होने है। सड़क किनारे कूड़ा डालना गलत है। पालिका कर्मचारियों व चेयरमैन से बात कर जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


कूड़े से हो रहा भराव
इस संबंध में पालिका चेयरमैन शबीला अंसारी का कहना है कि सड़क किनारे कूड़ा नहीं डलवाया जा रहा है। बस अड्डे पर भराव किया जा रहा है जिसके चलते वहां कूड़ा डलवाया जा रहा है। डंपिंग ग्राउंड की समस्या है। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें