फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म निरपेक्ष है भारत का संविधान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्म निरपेक्ष है भारत का संविधान
परीक्षितगढ़ । नगर में युवा सपा नेता नौशाद सैफी के आवास पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा रचित भारत संविधान स्थापना दिवस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया। सपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी किशोर वाल्मीकि ने कहा कि भारत का संविधान धर्म निरपेक्ष है। इसमें सभी धर्मों, गरीबों, मजदूरों आदि के हितों को ध्यान में रखा गया है। भारत के संविधान को बाबा साहब ने दो साल 11 माह 18 दिन में आज के ही दिन 26 नवंबर 1949 को पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को सौंपा था। आज देश में रहने वाले सभी जाति एवं मजहब के लोगों को जीवन के हर पहलू में प्रगति करने का समान अवसर इसी संविधान की बदौलत मिल रहा है। संदीप जाटव, राजकुमार जाटव, अमन बाल्मीकि, राजा टॉक, गौरव टॉक, बिजेंद्र गौतम, देवेंद्र दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नए पेराई सत्र का भुगतान किसानों के लिए धोखा
मवाना। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक हरबीर सिंह निलौहा ने दौराला मिल द्वारा किए गए एक करोड़ रुपये के भुगतान को किसानों के साथ धोखा बताया है। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक हरबीर सिंह निलौहा ने जानकारी देते हुए बताया कि दौराला शुगर मिल ने किसानों को जो एक करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किया है तथा उसकी प्रदेश सरकार द्वारा तारीफ की गई है। यह सरकार और मिल मालिकों की मिलीभगत है तथा किसानों के साथ धोखा है। मिल नए पेराई सत्र का भुगतान कर रहे है लेकिन पुराना भुगतान अभी किसानों को नहीं मिला है। जिससे किसान परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें