फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से जूझ रहे हर्रा कस्बावासी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाला निर्माण के चलते हर्रा में जलभराव
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में मुख्य रास्ते पर नाला निर्माण होने के कारण पिछले एक माह से कस्बे के लोग नारकीय जीवन जीने का मजबूर है। इस रास्ते पर जलभराव के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि इस रास्ते से तीन कॉलेज और बड़े मदरसे के सैकड़ों बच्चे यहां से गुजरते है। लेकिन कस्बे की इस समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कस्बावासी मूसा, उमर मोहम्मद, जाहिर, ताहिर, राशिद, मोहम्मद चौहान, नूरमोहम्मद आदि का कहना है कि कस्बे में मुख्य रास्ते पर नाला निर्माण कराया जा रहा है। जिस कारण मोहल्लों की अंदर से निकासी नहीं हो पा रही है। जिस कारण कस्बे के मुख्य मार्ग पर बड़े मदरसे के पास रास्ते पर करीब दो फीट पानी भरा हुआ है। ऐसे में तीन कॉलेज और एक मदरसे के सैकड़ों छात्रों को रास्ते से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि नाला निर्माण के साथ पानी की पूर्ण निकासी नहीं होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मोहल्ले के लोग गंदगी व बदबू से परेशान है। अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि नाला निर्माण चल रहा है। साथ ही पंप से निकासी कराई जा रही है। जल्द की कस्बे की निकासी की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें