फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौकशी करते दो दबोचे पांच फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोकशी करते दो दबोचे, पांच फरार
किठौर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह ग्राम कायस्थ बड्ढा स्थित एक मकान पर छापा मारकर गोकशी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसके पांच साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो क्विंटल गोमांस तथा गोकशी में प्रयुक्त औजार बरामद किए है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि बुधवार तड़के सूचना मिली कि ग्राम कायस्थ बड्ढा स्थित एक मकान में कुछ लोग गोकशी कर रहे है। एसआई राजकुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि उसके पांच साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए है। पुलिस ने मौके से दो क्विंटल गोमांस तथा गोकशी में प्रयुक्त लकड़ी का गुटका, दो छुरी तथा एक कुल्हाड़ी बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कायस्थ बड्ढा निवासी शाहिद, मोमीन पुत्र रमजान कुरैशी तथा फरार आरोपियों के नाम हनीफ पुत्र शफीक कुरैशी, काला पुत्र सगीर कुरैशी, रहीस पुत्र शफीक, बाबू पुत्र हनीफ तथा सादाब पुत्र इलियास बताया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी पीसी शर्मा का कहना है कि पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों की जांच में गोमांस की पुष्टि हुई है। बरामद मांस को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें