खरखौदा/माछरा। गांव बिजौली स्थित एसके एकेडमी में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य कल्पना यादव ने छात्र-छात्राओं से पं. नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। वहीं गांव फफूंडा के एनकेबीआर एकेडमी में अंतर सदनीय समूह व नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ चेयरमैन बीएल गर्ग व प्रधानाचार्य अनुप्रिता शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करक ेकिया। प्रतियोगिता में वायु सदन ने हरियाणा थीम, अग्नि सदन ने गुजरात थीम, जल सदन ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध नाटिका व धरा सदन ने अपनी थीम अ ट्रीब्यूूट टू श्रीदेवी पर आधारित रखी। यहां वायु सदन ने प्रथम स्थान पाया। यहां विजेता टीम को ट्रॉफी दी। कार्यक्रम का संचालन विदुषी कौशिक ने किया। यहां पवित्रा त्यागी, शिक्षा, मोहसिन, इफ़्फत, शगुफ्ता, प्रीति त्यागी, मोनिका, गुलशन, एकता समेत कई लोग मौजूद रहे।
माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्ढा में बाल दिवस के मौके पर प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में स्वच्छ भारत प्रतियोगिता कराई। इसमें स्वच्छता ग्राही मनोज कुमार व राजकुमार लालपुर ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया। बताया कि शासन के आदेश पर ग्राम जई, भटीपुरा, कायस्थ बड्ढा, राधना और हसनपुर कलां में 17 नवंबर तक कार्य चलेगा। इस दौरान प्रधान कलवा, मनोज कुमार, राजकुुमार लालपुर, बाबूराम, असान करीम, शमीम अब्बास आदि रहे।