पड़ोसी को मारपीट कर घायल किया
बहसूमा। दो सगे भाइयों ने पड़ोसी युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक ने पड़ोसी सगे भाइयों पर मारपीट का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अस्सा निवासी दीपक पुत्र कर्मवीर ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह पड़ोस की दुकान पर खड़ा था। तभी पड़ोसी दो सगे भाई संदीप व पप्पू पुत्रगण मुन्नू ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया। पीड़ित ने दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ अजय चौधरी का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। लेकिन वह हत्थे नहीं चढे़। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
बस चालक को जेल भेजा
बहसूमा/मवाना। बहन के घर मंडौरा भैयादूज के लिए जा रहे रहमापुर निवासी सशस्त्र सुरक्षा बल के कांस्टेबल कुलदीप कुमार की भैयादूज के दिन बहसूमा बाईपास पर दुर्घटना में मौत हो गई थी। शनिवार सुबह गमगीन माहौल में उसका हस्तिनापुर स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं मवाना पुलिस ने रोडवेज बस चालक अरविंद पुत्र करण सिंह निवासी शामली को जेल भेज दिया गया है।