फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट का विरोध करने पर युवक की हत्या-BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। टीकरी-निरपुडा मार्ग पर शनिवार शाम खेत से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों से बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक क ी गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान युवक का साथी दहशत में बेहोश हो गया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

मरने वाला युवक राहुल उर्फ विक्की (20) कस्बा टीकरी निवासी खुशीराम का पुत्र था। वह उसका साथी अर्जुन पुत्र सोमपाल बाइक से खेत पर गए थे। घटना के वक्त शनिवार शाम को ये वापस घर लौट रहे थे। जब ये दोनों टीकरी-निरपुडा मार्ग पर स्थित नहर पुलिया पर पहुंचे, तभी दो बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। यह दोनों बदमाशों से भिड़ गए, इस दौरान बदमाशों ने राहुल को गोली मार दी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इस दौरान उसका साथी अर्जुन भी दहशत में बेहोश हो गया। बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल राहुल और अर्जुन को लेकर बड़ौत के एक निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन पुलिस केस होने के कारण चिकित्सकों ने घायलों को बड़ौत सीएचसी पर भेज दिया। यहां घायल राहुल को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। सूचना पर थाना दोघट पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लूट के बाद हत्या की घटना से टीकरी कस्बा वासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की। कारणों का अभी पता नहीं चला है। जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें