फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पढेगी तो परिवार की छह पीढी शिक्षित होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों की हर क्षेत्र में धमक : मलिक
विज्ञापन

खरखौदा(मेरठ)। कस्बा स्थित स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में रविवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि परिवार की एक बेटी शिक्षित होती है तो उसकी वजह से छह पीढ़ी शिक्षित हो जाती हैं। इसलिए प्रत्येक माता-पिता को बेटी को हर हाल में शिक्षित करना चाहिए। इसके पश्चात उन्होंने मेधावी छात्रों एवं उनके शिक्षकों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने यहां स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरठ कॉलेज के साथ खरखौदा की भी उनके राजनीतिक जीवन में अहम भूमिका है। संस्था को स्थापित करने वाले स्वामी कल्याण देव महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने लोगों के सहयोग से इसे खड़ा किया है। राज्यपाल ने कहा कि बेटियां चिकित्सा, शिक्षा, राजनीति, खेल एवं शोध समेत प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसलिए उनकी शिक्षा पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके पश्चात स्वामी कल्याण देव के उत्तराधिकारी स्वामी ओमानंद महाराज ने भी नारी शिक्षा पर बल दिया। वहीं, राज्यपाल ने वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाली छात्राओं एवं उनकी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबोध शास्त्री ने किया। वहीं, राज्यपाल का समाजसेवी राजकुमार त्यागी, संस्था के अध्यक्ष महेश चंद त्यागी व प्रबंधक रामकुमार आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

छह माह में कश्मीर की तस्वीर बदल देंगे
राज्यपाल सत्यपाल मलिक कहा कि सरकारों ने कश्मीर के लोगों को छला है। किसी ने भी उनकी पीड़ा को नहीं समझा। कश्मीर से जुडे़ राजनीतिक घरानों के बच्चे इंग्लैंड और अमेरिका में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। ये ही लोग वहां शांतिपूर्ण चुनाव नहीं होने देते हैं और युवाओं को आतंक की राह पर चलने के लिए उकसा रहे हैं। इस बार चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। कश्मीर में जाने के बाद उन्होंने सूझबूझ से कार्य किए। इसके फलस्वरूप लोगों में लोकतंत्र के प्रति विश्वास जमने लगा है। उनकी विचारधारा बदलने की जरूरत है। इस दिशा में प्रयास के चलते 582 बच्चों का चयन हुआ। हुर्रियत नेता भारत एवं पाकिस्तान दोनों से जुडे़ हैं। वे पाकिस्तान से धन लेकर कश्मीर के युवाओं से पत्थरबाजी और गोलीबारी कराते हैं। उन्होंने दावा किया कि छह माह के भीतर कश्मीर की तस्वीर सुधर जाएगी। सरकार इसके लिए तमाम प्रयास कर रही है।
तहसील के लिए ज्ञापन सौंपा
खरखौदा को तहसील बनाने की मांग को लेकर लोग एकजुट हो रहे हैं। संघर्ष समिति गांव-गांव जाकर समर्थन जुटा रही है। समिति के पदाधिकारियों ने इस बाबत गर्वनर को भी ज्ञापन सौंपा।
इस बच्चों को किया सम्मानित
राज्यपाल ने बारहवीं कक्षा में अच्छे अंक पाने वाली छात्रा भावना सिंघल, साक्षी चपराना व हिमांशी त्यागी, खुशी डागर, प्रगति त्यागी, कविता त्यागी समेत शिक्षिका मंजू त्यागी, शिविका त्यागी व सुचित्रा त्यागी सहित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अखिलेश कुमार, एसपी देहात राजेश कुमार सिंह, सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, किठौर विधायक सत्यवीर, सरोजिनी अग्रवाल, सोहनपाल, लोकेश अग्रवाल, अनिता सिंह, सुरेंद्र त्यागी, धनप्रकाश त्यागी, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शशिप्रभा चौधरी, पूर्व चेयरपर्सन लोकेश त्यागी, भाजपा नेता अजय त्यागी, गिरिराज त्यागी, प्रहलाद सिंह, एमएस जैन, ओंमकार सिंह त्यागी, देवेद्र त्यागी, वीपी त्यागी, हीरा त्यागी, ब्रिजेश त्यागी, इंद्रमुनि त्यागी, रामकिशोर त्यागी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मुख्य बातें
कस्बा स्थित स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे राज्यपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें