फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय विशाल कबडडी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के गांव समसपुर में रविवार को द्वितीय विशाल कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्रीय 15 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य नितिन खटीक और सैफपुर फिरोजपुर के प्रधान पति डॉ. जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन पांच मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का पहला मैच समसपुर एवं हस्तिनापुर टीम के बीच खेला गया। इसमें समसपुर ने हस्तिनापुर टीम को 22-15 से हराया। दूसरा मुकाबला बहसूमा और समसपुर टीम के बीच हुआ। इसमें समसपुर ने बहसूमा टीम को 20-16 से हराया। तीसरा मुकाबला नंगोड़ी और कौल के बीच हुआ। इसमें नंगोड़ी ने कौल टीम को 25-20 से पराजित किया। इसके पश्चात निलौहा और बहसूमा टीम के बीच हुए मुकाबलेे में निलौहा टीम ने 20-15 से जीत हासिल की। पांचवां मैच सकौती एवं बहसूमा टीम के बीच खेला गया। इसमें सकौती टीम ने बहसूमा को 20-16 से हराया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अरुण कुमार, मनोज सिरोही, अनुज सिरोही, नरेश सिरोही, लोकेश, राजवीर, आसु, भूपेंद्र, मनीष आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें