फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने दौराला पहुंचा दिल्ली निवासी युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने दौराला पहुंचा दिल्ली निवासी युवक
विज्ञापन

दौराला। प्रेमिका से मिलने के लिए सोमवार को एक युवक दिल्ली से दौराला पहुंच गया। जंगल में युगल को देख ग्रामीणों ने उनको दबोच लिया और जमकर लताड़ लगाई। युगल द्वारा माफी मांगने पर ग्रामीणों ने उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सोमवार दोपहर मटौर गांव के जंगल में स्थित एक शिव मंदिर के पास एक युगल को देख ग्रामीण सन्न रह गए। ग्रामीणों को देख युगल ने जंगल में भागने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने युगल को दबोच लिया और युवक की पिटाई कर दी। युवक दिल्ली निवासी और युवती दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बताई गई है। ग्रामीणों ने युगल को नसीहत देते हुए उनके परिजनों को मामले से अवगत कराया और युवती को मौके पर पहुंचे परिजनों को सौंप दिया। जबकि युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें