फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को थाने पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को थाने पहुंचे परिजन
मवाना। भैंसा गांव में युवक को गोली मारने के मामले में कार्रवाई न होने पर मंगलवार को ग्रामीणों के साथ परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
बताते चले कि तीन दिन पहले भैंसा गांव निवासी आनंद पुत्र फूल सिंह के घर में घुसकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट की थी और फायरिंग की। फायरिंग में आनंद के गोली लग गई, जिस कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में पुलिस ने दबिश भी दी थी, लेकिन कोई आरोपित हत्थे नहीं चढ़ सका। मंगलवार को इस मामले में परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी से बात की। उन्होंने जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की और कार्रवाई न होने पर उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कहीं। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द आरोपित उनकी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


बिना नोटिस गन्ना भुगतान से किया लोन जमा
मवाना। नासरपुर गांव निवासी मांगेराम पुत्र रामफल ने बताया कि उसने बैंक से ग्रीन कार्ड पर लोन ले रखा था। आरोप है कि उसके गन्ने का बकाया भुगतान आने के बाद बैंक ने उसके रुपये उसे बिना बताएं ग्रीन कार्ड से लिए गए लोन में जमा कर दिए। जिस कारण वह आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पीड़ित ने बताया कि वहीं विद्युत विभाग ने उसे बिना बताएं उसके खेतों के बीचों बीच लाइन खींच दी है। जिस कारण किसान परेशान है। कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें