मवाना। प्रदेश में पॉलीथिन का प्रयोग बंद होने के बावजूद रविवार को लगी साप्ताहिक पैंठ में प्रदेश सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ दुकानदारों ने इनका जमकर इस्तेमाल किया। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि नगर में तहसील मार्ग पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ तहसील स्तर के अधिकारियों के आदेश की अनदेखी कर नियम विरुद्ध तरीके से सड़क पर लगती आ रही है। आज रविवार को इतनी गनीमत रही कि पैंठ तहसील मार्ग पर एक ही ओर लगी। दूसरे रास्ते को आवागमन के लिए छोड़ दिया था। आज पैठ में दुकानदारों ने प्रदेश सरकार के आदेश की खुलकर अवेहलना की। दो अक्तूबर से प्रदेश सरकार ने सभी प्रकार की पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है। साप्ताहिक पैठ के दुकानदारों ने इस आदेश को धता बताते हुए पैठ में खुलकर पॉलीथिन का प्रयोग किया। इस ओर न तो नगर पालिका, तहसील अधिकारियों तथा न ही पुलिस ने ध्यान देकर रोकने का प्रयास किया। इस बाबत उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
मुख्य बातें
एसडीएम बोले, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी