फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद से बचाने को बेटे को भेजा हास्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ततीना गांव में चल रही टेली फ़िल्म हार्ट इन लव की शूटिंग के दौरान रविवार को कलाकारों ने जमीन कब्जाने एवं हीरो को पढ़ने के लिए हॉस्टल भेजने के दृश्य की शूटिंग की। फ़िल्म के डायरेक्टर ने कई री-टेक लेने के बाद सीन को ओके किया। परीक्षितगढ़ स्थित सोमवार को सरस्वती इंटर कॉलेज में शूटिंग होगी।
विज्ञापन

डायरेक्टर रितेश राज व प्रोड्यूशर दिलशाद ने बताया कि रविवार को फ़िल्म की शूटिंग की गई। इसमें फ़िल्म अभिनेता मोनू अंसारी के दादा की जमीन पर विलेन की भूमिका निभा रहे सनी पंडित शराब की फ़ैक्ट्री खोलने के लिए कब्जा करना चाहता है। जिस पर मोनू बदमाशों की शरण लेता है। मोनू के बहकते कदम को देखते हुए परिजनों को चिंता सताने लगती है। परिजन उसे शहर के एक स्कूल में पढ़ाने के लिए हॉस्टल में भेज देते हैं। डायरेक्टर रितेश एवं कलाकारों की कड़ी मेहनत के बाद सीन कैमरे में कैद किया गया। शूटिंग देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मिंटू डेयरी वाले के घर पर दिनभर डटी रही।

शिविर में मरीजों की जांच की
बहसूमा। गांव हसापुर में एनआरआई डॉ. अशोक जैनर के आवास पर एमजे संस्था के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. संजय जैनर ने रोगियों की जांच की। कुल 42 रोगियों की जांच की गई। जिसमें 10 दमा, 15 शुगर तथा 5 मानसिक रोगी थे। सभी को जांच के बाद निशुल्क दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें