फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट पथराव, एक घायल

विज्ञापन
शौचालय निर्माण को लेकर भिड़े दो पक्ष - फोटो : SELF
विज्ञापन
शनिवार देर शाम तेलियों वाले कुएं पर दो पक्षों में लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट में एक घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

देर शाम तेलियों वाले कुएं पर दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई तथा मामला बढ़कर हाथापाई से होता हुआ मारपीट तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करने तथा पथराव का आरोप लगा रहे हैं। मारपीट में एक पक्ष से सोनू पुत्र शमशाद निवासी तेलियों वाला कुआं घायल हो गया। सोनू का कहना है कि उस पर धारधार हथियार से वारकर घायल किया गया है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई थी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट से पूछे जाने पर उनका कहना था कि तहरीर आने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

कार की टक्कर से बच्ची घायल
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार निवासी राकेश और उसकी बेटी को अज्ञात कार सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। कार चालक मौके से कार को लेकर फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

गांव खेड़ी मनिहार निवासी राकेश पुत्र श्यामलाल अपनी पुत्री सृष्टि (3) के साथ देर शाम बाइक से परीक्षितगढ़ से वापस मवाना लौट रहा था। जैसे ही ये लोग मिल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आई कार ने इनको टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्री दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सृष्टि की हालत गंभीर बनी थी। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर नहीं दी गई थी।


तमंचे के बल पर लूटपाट
बहसूमा। एलकेन कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटिव निखिल गर्ग पुत्र अमरनाथ गर्ग निवासी बहसूमा शनिवार दिल्ली से बहसूमा आ रहा था। बहसूमा बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास एक स्कूटी पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उसे रोक लिया। निखिल ने बताया कि बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे मोबाइल और बाइक लूट ली। उसके पास नकदी नहीं थी। पीड़ित ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें