फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएम में ग्रीन डे मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीपीएम में मनाया ग्रीन डे
बहसूमा। डीपीएम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में शनिवार को ग्रीन डे मनाया गया। स्कूली छात्रों ने हरे रंग के वस्त्र व हरे रंग का भोजन लगाकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
शुभारंभ स्कूल सचिव जगदीश त्यागी ने किया। स्कूल प्रधानाचार्य दीपक राजपूत ने बच्चों को हरियाली का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में सर्वश्रेष्ठ बच्चों को पुरस्कृत कर हौंसला अफजाई की। रितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें अवनि, अर्णव, अवनि, राजमन, खुशी, हर्षों मैत्री आदि छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर अनुज त्यागी, पुजा कंसल, निशा, प्रेरणा, रेणू व मीरा आदि रहे।
विज्ञापन


दिव्यांगों को किया जागरूक
बहसूमा। नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में दिव्यांगजन महिलाओं के लिए विशेष अभियान दिवस के उपलक्ष्य में मतदाताओं को जागरूक किया गया। बैठक मुख्य रूप से दिव्यांग व महिलाओं के लिए बुलाई गई थी। बैठक में पहुंचे एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने दिव्यांगों व महिलाओं और मतदाता विशिष्ट जागरूकता दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक ने बताया कि कस्बे से 22 पात्रों को पहले ही पेंशन आदि सुचारू है इसके अलावा 25 नए पात्रों को सम्मलित कर 47 पात्रों को योजना से लाभांवित किया जाएगा। एसडीएम ने नगरपंचायत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसीलदार अशोक गुप्ता, चेयरमैन विनोद चाहल, सभासद मोहित, इलम सिंह, बिजेंद्र, बिंदर, महबूब, राजू व वरिष्ठ लिपिक कामिल आदि रहे। मौड़ खुर्द में ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक में भी तहसीलदार ने दिव्यांगों व महिलाओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। प्रधान धर्मेंद्र फौजी आदि समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


रालोद कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क
बहसूमा। दौराला में 15 अक्तूबर को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह रैली के लिए शनिवार को मंडल सचिव जयबीर सिंह के नेतृत्व में समसपुर, बटावली, शाहपुर, मौड़ कलां व बहसूमा में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। मोहित कुमार, महिपाल, सतबीर, छत्रपाल सिंह, लोकेश, बिंदो राठी, महेंद्र सिंह, पिंटू व सचिन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें