फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ही किसानों की सच्ची हितैषी, आज दौराला में होगा चौधरी अजित सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम

Sat, 13 Oct 2018 02:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष अजित सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रोहटा में14 अक्तूबर को रोहटा गांव में प्रस्तावित रालोद के जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को रालोद कार्यकताओं ने क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में जनसंपर्क किया। जनसंवाद कार्यक्रम को चौधरी अजित सिंह संबोधित करेंगे। लोगों से भारी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन


शुक्रवार को रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा के नेतृत्व में रालोद नेताओं का एक समूह सिवाल खास विधान सभा क्षेत्र के गांव कलंजरी, अंजोली, सोरखा, बाफर, किठौली, जानी, भूपगढ़ी, बाड़म, रोहटा, कुसेड़ी आदि गांवों में जाकर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों व किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। रोहटा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए सुनील रोहटा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार को किसान, मजदूर व दलित विरोधी करार दिया। उन्होंने रालोद को ही किसानों की सच्ची हितेषी पार्टी करार दिया।

दलित नेता नरेंद्र खजूरी ने अपने समाज के लोगों से मिलकर कहा कि भाजपा के राज में जितना दलितों का उत्पीड़न किया है इतना कभी भी किसी सरकार में नहीं हुआ है। अब समय आ गया है कि आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा से बदला लेकर उसे सबक सिखाने का काम करना होगा। वहीं डॉ. राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, कुशलवीर राठी, विनय मल्लापुर, संजीव चौधरी, यशवीर सिंह, रणवीर दहिया, अनीस कुरैशी, कुमार हितैषी, राजपाल थिरोट, सुरजभान, गुलशन, अतर सिंह आदि भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


आज दौराला में है चौधरी अजित सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम
राष्ट्रीय लोकदल मेरठ के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को सरधना विधानसभा के विभिन्न गांवों सिवाया, सुरानी, बफावत, नया गांव, पबरसा आदि का दौरा कर 15 अक्तूबर को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की दौराला में होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। रालोद जिलाध्यक्ष राहुलदेव, जिला प्रवक्ता कमलजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष चौधरी सीपी सिंह, विधानसभा अध्यक्ष भूरा चिंदौड़ी, पप्पू चेयरमैन, संजय पनवाड़ी, चंद्र स्वामी, शरणवीर सिंह सकौती, जिला माहसचिव इरफान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें