फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिन बीते, एक भी दाने की नहीं हुई खरीद

विज्ञापन
धान की खरीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
11 दिन बाद भी मंडी में धान लेकर नहीं पहुंचे किसान
विज्ञापन

मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित नवीन मंडी में खुले सरकारी धान क्रय केंद्र पर 11 दिन बीत जाने के बाद भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचे। दिनभर संचालक व मजदूर किसान के इंतजार में क्रय केंद्र पर बैठक कर समय व्यतीत कर रहे है।
विज्ञापन

धान की फसल कट जाने के बाद धान की खरीद के लिए सरकार की ओर से हस्तिनापुर रोड स्थित नवीन मंडी में क्रय केंद्र का शुभारंभ एक अक्तूबर को किया गया था। केंद्र संचालक प्रमोद कुमार ने बताया कि मवाना क्षेत्र मेें धान की पैदावार कम है। धान की पैदावार खादर क्षेत्र में अधिक है और रामराज मंडी पास में होने के कारण किसान रामराज मंडी में ही धान बेच देता है। मंडी का शुभारंभ हुए 11 दिन बीत गए है, लेकिन अभी तक एक भी किसान यहां धान बेचने नहीं पहुंचा है। पिछले चार वर्षों से यहां धान खरीद के लिए क्रय केंद्र खोला जा रहा है, लेकिन हर बार क्रय केंद्र बिना धान की खरीद के बंद हो जाता है। सरकार के आदेश के कारण सुबह ही वह क्रय केंद्र खोल देते है और पूरे दिन मजदूरों के साथ किसान की राह देखते रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें