फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मारपीट के मामले में सात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

फलावदा। गांव नंगला ऐजदी में थाने के चौकीदार के साथ हुई मारपीट कर घायल करने के मामले सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें से दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
थाना क्षेत्र के गांव नंगला ऐजदी में वृद्ध चाचा के साथ अभद्र व्यवहार करने का विरोध करने पर चौकीदार नरेश पुत्र तिलकराम के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट कर दी थी। मारपीट में नरेश को गंभीर चोट आई थी। घटना के संबंध में नरेश के भाई विनोद ने गांव के ही विक्रम पुत्र हरद्वारी, कपिल, गोलू, गुड्डू पुत्र गण कृष्णपाल, अंकुर पुत्र गजे, शुभम पुत्र पाले, रिंकू पुत्र यशपाल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना में फैसले के लिए गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि घटना में नामजद आरोपी विक्रम व गोलू को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद ने किया जनसंपर्क
मवाना। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह द्वारा 15 अक्तूबर को दौराला में होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय लोक दल पदाधिकारियों ने गांव कौल, अस्सा, खालिदपुर, गगसोना आदि गांवों में जनसंपर्क किया। जिलाध्यक्ष राहुल देव प्रमुख ने लोगों से कहा कि आज प्रतिदिन बढ़ते डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम व बढ़ते बिजली के बिल ने आमजन का जीवन दुभर कर दिया है। समय से गन्ना भुगतान व फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल पाने के कारण लोग भुखमरी के कगार पर है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष चौधरी रतन सिंह, विकास सिंह भैंसा, कमलजीत गुर्जर, रजत बेधड़क, धर्मपाल निलोहा, ऋषिपाल भड़ाना, मनस्वी प्रधान, प्रमोद प्रधान कौल, रवि चौधरी रहावती, प्रमोद प्रधान अस्सा, बिजेंद्र, शमशेर सिंह, मनोज, संतु चौधरी रहावती, विनोद व सतीश चौधरी अस्सा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें