फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाड में सड़क निर्माण की मांग को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक से लगाई सड़क निर्माण कराने की गुहार
विज्ञापन

सरधना। कपसाड़ गांव में बस्ती के बीच कई महीनों से एक सड़क जर्जर हालत में है। बस्ती के लोग इस सड़क को बनवाने की मांग काफी समय से करते चले आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को बस्ती के लोगों ने विधायक संगीत सोम से सड़क निर्माण कराने की गुहार लगाई हैं। जिसमें बस्ती के लोगों ने बताया कि काफी समय से उनके यहां वर्तमान में सड़क चकरोड़ में तब्दील हो चुकी है। जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क बनवाने की मांग कर रहे है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत निधि के खाते में पैसा नहीं होने की बात कहकर टरका देता है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया और विधायक संगीत सोम के कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण विधायक निधि से कराने की मांग की। मुनेश, सुरेश, सचिन, शीशपाल, संदीप, अंकित, नितिन, मुकुल, प्रशांत, अनिल कुमार, सुनील आदि मौजूद रहे। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति मुकेश उर्फ हप्पू ने बताया कि जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें