फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत टीम पर वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत टीम पर वसूली का आरोप
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला शेखान में सोमवार को विद्युत चेकिंग को गई टीम का मोहल्ले के लोगों ने घेराव किया। आरोप है कि कभी मीटर की चेकिंग तो कभी विद्युत चोरी की चेकिंग के नाम पर कुछ विद्युत निगम के कर्मचारी व संविदा कर्मचारी फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का डर दिखाकर अवैध वूसली करते हैं। लोगों ने सोमवार को हंगामा कर टीम का घेराव किया। जेई ने लोगों से कहा कि यदि कोई इस तरह की शिकायत है, तो वह लिखित में दें, जिससे शिकायत की जांच कराई जा सके। तब जाकर हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

सरधना बिजलीघर से जुडे़ विद्युत निगम के जेई संजीव कुमार के नेतृत्व में सोमवार को टीम मोहल्ला शेखान में पहुंची। इस दौरान मोहल्ले में मौलाना रिजवान के यहां से टीम ने मीटर उतार लिया और मीटर में कुछ खराबी होना बताया। बिना अनुमति के विद्युत मीटर उतारने की बात को लेकर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए टीम का घेराव किया। लोगों का कहना था कि विद्युतकर्मी पिछले कई दिन से मोहल्ले में आते हैं और मीटर को खराब बताकर कार्रवाई का डर दिखाते हैं। कार्रवाई से बचने के लिए पैसे मांगे जाते हैं। लोगों ने दो लाइनमैनों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। इस पर जेई ने लिखित शिकायत देने को कहा। साथ ही आगे से दोनों लाइनमैन मोहल्ले में नहीं भेजने की मांग की। जिस पर जेई ने लिखित में शिकायत देने की बात कही, जिससे अवैध वसूली में लिप्त कर्मचारियों की जांच कराई जा सके। जेई संजीव कुमार के आश्वासन पर हंगामा शांत हुआ। इस संबंध में जेई संजीव कुमार का कहना है कि अवैध वसूली जैसी कोई बात नहीं है। मीटर में खराबी थी। उसके स्थान पर दूसरा विद्युत मीटर लगा दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें