फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंग पुलिया को चौड़ा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रजवाहे की पुलिया चौड़ी कराने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को बताया कि हस्तिनापुर जाने वाले रास्ते पर रानी नंगला मोड़ के समीप रजवाहे की पुलिया की चौड़ाई कम है। जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने हादसों पर विराम लगाने को लेकर रजवाहे की पुलिया को चौड़ा किए जाने की मांग की। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में पीडब्लूडी अधिकारियों से बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वे कराकर पुलिया का चौड़ीकरण कराया जाएगा। यहां देवेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, तुषाक खटीक, संजय पाल, बिट्टू, रजनीश, मनीष दीक्षित आदि मौजूद रहे।


हेमंत कश्यप बने नगर उपाध्यक्ष
मवाना। हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को हेमंत कश्यप को नगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। हेमंत कश्यप के नगर उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। यहां विजय गंगपुरी, अमित, कपिल, राहुल गौतम, विभोर, मनीष दीक्षित, तुषाक खटीक, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें