फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों ने मकान बनवाने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर की मखदूमपुर कॉलोनी के लोग शुक्रवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने मकान बनाने की मांग को लेकर हंगामा किया। एसडीएम ने लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया। इस पर उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी रजनी, धीर सिंह, सुमन, महेश, विनोद, नेहा, मनोज कुमार आदि मजदूर लोग है। उनके मकान कच्चे हैं। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के मकान बनाए जा रहे हैं, लेकिन उनका नाम सूची में नहीं लिया गया। हालांकि अपात्रों को सूची में शामिल कर लिया गया है। जिससे गरीबों का हक मारा जा रहा है। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों पर मिलीभगत कर अपात्रों को सूची में शामिल करने का आरोप लगाया। तहसील पहुंचने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने व उनके पक्के मकान बनवाए जाने की मांग की। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यहां मनीराम, लक्ष्मी, जगपाल, दयाचंद, शांति, बबीता, हरपाल, पीतम सिंह, ममता, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें