मवाना। अखिल भारतीय उपभोक्ता परिषद के तत्वावधान में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण, योजनाओं एवं व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर चर्चा की गई।
फलावदा रोड स्थित केवी पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय उपभोक्ता परिषद के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें परिषद के प्रदेशाध्यक्ष नूर मोहम्मद ने महिलाओं के विकास, उत्थान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हालांकि देहात क्षेत्र में आज भी महिलाओं को आजादी नहीं दी जा रही है। उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट के नाम पर हो रहे व्यापारियों के उत्पीड़न का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो वे आंदोलन चलाने को मजबूर होंगे। यहां अख्तर कुरैशी, रनिता वर्मा, सुनीता शर्मा, हाजरा, नसीमा, चंद्रबाला, सोनू कुरैशी, संजय, शाहिदा, आदित्य शर्मा, चेतन शर्मा, कार्तिक शर्मा, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।